छपरा: जिले के दिघवारा थाना क्षेत्र के मनोपुर गांव के मजदूर हरेन्द्र राम, हिमांशु राम, लाल साहब कुमार, मुकेश कुमार, कृष्णा राम ने बताया कि बांस पर चढ़कर रस्सी बांधते समय साथी मजदूर शिव कुमार राम करीब बीस फीट की ऊंचाई से गिर पड़ा। बताया कि सारण जिले के एकमा के भोला टेंट हाउस के संचालक भोला यादव की देखरेख में चुनाव सामग्री वितरण के लिए स्कूल परिसर में पंडाल का निर्माण कराया जा रहा है।
टेंट निर्माण के दौरान रस्सी से बांस बांधते समय वह ऊपर से गिर गया। नीचे ईंटकरण पर गिरने से संभवतः उसे गंभीर चोट लग गई। उसे दो पुत्र अंकित कुमार(8 वर्ष), आकाश कुमार(5 वर्ष) व सबसे छोटी बेटी चार वर्ष की है। इस मामले में बीडीओ डॉ. कुंदन ने कहा कि घटना की सूचना मिलने पर थाने को सूचित कर दिया गया है। पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुटी है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…