हुसैनगंज: पुरानी रंजिश को ले हुई मारपीट में दो महिला सहित आठ पर प्राथमिकी

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के माहपुर में 14 मई को एक अधेड़ व्यक्ति को आधा दर्जन से अधिक लोगों ने लाठी, डंडा और राड से मारपीट कर घायल कर दिया तथा उसके पास से 50 हजार रुपये छीन लिए। इस मामले में घायल आंदर बाजार निवासी शाहिद अहमद अंसारी द्वारा सदर अस्पताल में दिए अपने फर्द बयान पर दो महिला सहित आठ लोगों को आरोपित किया गया है। घायल व्यक्ति ने आरोप लगाया है कि 14 मई की सुबह सात बजे माहपुर स्थित एक रिश्तेदार के घर शादी समारोह में शिरकत करने गया था। चूंकि वहां मेरी जमीन भी है जिसे देखकर लौट रहा था।

इसी बीच रास्ते में श्यामदेव यादव के घर के पास उमर, नसीम अंसारी, आजाद अंसारी, गुलजार अंसारी, वाजिद हुसैन, मोईन अंसारी, तैमूल नेशा एवं रूबी खातून ने मुझे घेरकर गाली गलौज करने लगे। गाली गलौज का विरोध करने पर वे सभी लाठी, डंडा एवं राड से हमला कर घायल कर दिया तथा जेब 50 हजार रुपये निकाल लिए। मेरे द्वारा शोर मचाने पर ग्रामीणों को आते देख सभी आरोपित फरार हो गए। घटना की सूचना पर पहुंचे स्वजनों ने इलाज के लिए मुझे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां स्थिति गंभीर होने के कारण चिकित्सक द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष विजय कुमार यादव ने बताया कि प्राथमिकी कर मामले की जांच की जा रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026