परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के सिधवल निवासी युवक रमेश कुमार यादव ने आवेदन देकर पूर्व में सहकर्मी रह चुके यूपी निवासी एक व्यक्ति पर धोखाधड़ी से रुपए ऐंठ लेने की एफआईआर दर्ज करायी है. उसने बताया कि वह पूर्व में यूपी के अयोध्या निवासी सुनील पांडे के साथ नोएडा की अप्तारा इंटरनेशनल नामक कंपनी में काम करते थे. किसी कारणवश उन्हे दो वर्ष पूर्व कंपनी छोड़ देनी पड़ी। वहीं सहकर्मी सुनील पांडे भी नोएडा की ही किसी दूसरी कंपनी में काम करने लगा.
17 मार्च को सुनील ने कॉल करके उनके फोन पे एप्लिकेशन पर किसी से पैसे ट्रांसफर करवाने की बात की. क्योंकि सुनील के मुताबिक उसके मोबाइल में ये एप्लिकेशन नहीं था और किसी से पैसे ऑनलाईन ही लेने थे. किंतु जैसे ही सुनील पांडेय के भेजे हुए लिंक पर उन्होंने क्लिक किया व उसके बताए अनुसार अमाउंट डाला, रमेश के अकाउंट से 94 हजार 960 रुपये कट गए. अब सुनील ने अपना नंबर भी बंद कर दिया है. जिससे तंग उसने एफआईआर दर्ज कराई है. पुलिस घटना की छानबीन कर रही है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…