परवेज अख्तर/सिवान: सीवान सहायक सराय ओपी क्षेत्र के पपौर गांव में जमीन के विवाद को लेकर दो दिन पूर्व हुई चाकूबाजी में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है. एफआईआर जख्मी रघन राम के बयान पर दर्ज की गई है. जिसमें गांव के ललन राम व परशुराम राम सहित चार लोगों पर मारपीट व जानलेवा हमला करने का आरोप है. प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार की देर शाम पपौर गांव में सोख्ता निर्माण के दौरान उत्पन्न विवाद में रघन राम व ललन राम के परिवार की आपस में झड़प हो गयी.
इस झड़प में रघन राम पर चाकू से हमला किया गया. हमले में रघन राम गम्भीर रूप से जख्मी हो गया. फलस्वरूप परिजनों ने उसे जख्मी हालत में इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया. इधर पुलिस एफआईआर के बाद मामले की जांच पड़ताल के साथ ही आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए सम्भावित ठिकानों पर छापेमारी में जुटी है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…