परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के गोपालपुर निवासी मो. तक्की उर्फ लल्लू ने थाने में आवेदन देते हुए तीन लोगों पर 15 लाख रुपये रंगदारी मांगने तथा मारपीट करने का आरोप लगाया है। उन्होंने आवेदन में कहा है कि 17 अक्टूबर की शाम मेरे मोबाइल पर मेरे ही गांव के सलमान अली का फोन आया कि 15 लाख रुपये अभी तक रंगदारी नहीं दिया। इसके बाद शाम साढ़े सात बजे विश्वनाथ के चिमनी आने की बात कही।
जब मैं अपने एक साथी के साथ वहां पहुचा तो वहां पहले से मौजूद गोपालपुर निवासी सलमान अली, शेख शमसू तथा पचरुखी थाना के फलपुरा निवासी मनोज साह देखते ही दुर्व्यवहार करने लगे। जब मैंने इसका विरोध किया तो सभी लोग नाराज हो गए। सलमान ने मेरे सिर पर तथा मनोज शर्मा ने बंदूक के बट से प्रहार कर घायल कर दिया। थानाध्यक्ष रामबालक यादव ने बताया कि तीन लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी कर कार्रवाई की जा रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…