परवेज अख्तर/सिवान: जिले के लकड़ी नबीगंज ओपी के नबीगंज बाजार अस्पताल रोड स्थित एक मोबाइल दुकान से चोरों ने गुरुवार की रात दो लाख से अधिक की संपत्ति की चोरी कर ली। इस संबंध में दुकान मालिक नबीगंज निवासी सन्नी सौरभ कुमार ने अज्ञात के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। सन्नी सौरभ ने बताया कि गुरुवार की शाम अपनी दुकान बंद घर चला गया था।
जब शुक्रवार की सुबह दुकान पर पहुंचा तो दुकान का ताला टूटा पाया तथा उसमें रखे दो लैपटाप, 14 मोबाइल, दीवाल घड़ी समेत करीब दो लाख की संपत्ति की चोरी कर ली। इस संबंध में ओपी प्रभारी सूरज कुमार प्रसाद ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। चोरों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी की जाएगी।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…