परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के हसनपुरवा व खोदाईबारी गांव के बीच 27 अक्टूबर को बाइक सवार बदमाशों ने बाइक छीनने के दौरान एक युवक को चाकू से प्रहार कर घायल कर दिया था। इस मामले में घायल के भाई धनु कुमार चौरसिया ने अज्ञात के विरुद्ध थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। उसने आरोप लगाया है कि मेरा भाई अभय कुमार चौरसिया 27 अक्टूबर की शाम अपनी बाइक से गोपालपुर बाजार से घर लौट रहा था।
तभी हसनपुरवा व खोदाईबारी गांव के बीच कुछ बदमाशों ने उसे रोकर बाइक छीनने का प्रयास किया। इसका विरोध करने पर बदमाशों ने मेरे भाई को चाकू मार घायल कर दिया। भाई को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी स्थिति गंभीर होने के कारण चिकित्सक द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद गोरखपुर रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष रामबालक यादव ने बताया कि अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…