बड़हरिया: घर से नकद व आभूषण समेत 12 लाख की संपत्ति की चोरी, ग्रामीणों में दहशत

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव में सोमवार की रात्रि चोरों ने एक घर से 7.50 लाख रुपये नकद, तीन सेट आभूषण समेत करीब 12 लाख की संपत्ति की चोरी कर ली। इस घटना के बाद स्वजन व आसपास के लोगों में दहशत का माहौल है। इस मामले में पीड़ित संतोष गुप्ता ने थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। घटना के संबंध में पीड़ित संतोष गुप्ता ने बताया कि सोमवार की रात परिवार के सभी सदस्य भोजन करने के बाद सो गए थे। इस क्रम में चोर छत के सहारे घर में प्रवेश कर गए तथा जिस घर में परिवार के सदस्य सोए थे उसमें बाहर से कुंडी लगा दिए तथा चोरी की घटना को अंजाम दिए। जिस कमरे में सामान रखा था चोर उस कमरे में प्रवेश कर अलमीरा, बक्सा आदि तोड़कर नकद सात लाख 50 हजार रुपये तथा तीन सेट आभूषण समेत करीब 12 लाख की संपत्ति की चोरी कर ली और बाहर से दरवाजा बंद कर फरार हो गए।

जब स्वजनों की नींद खुली बाहर से दरवाजा बंद शोर मचाना शुरू किया। आसपास के लोग घर में प्रवेश कर बाहर से दरवाजा खोले। जब स्वजन अन्य कमरे की तलाशी ली तो अलमीरा, बक्सा टूटा हुआ था तथा उसमें रखे रुपये एवं आभूषण गायब थे। गृह मालिक ने घटना की सूचना थाने को दी। सूचना मिलते ही एसआइ राजकुमार कश्यप दलबल के साथ मौके पर पहुंच घटना की जानकारी ली और कार्रवाई का आश्वासन दिया। ज्ञात हो कि संतोष गुप्ता की दोनों पुत्रियों की शादी इसी वर्ष होनी है। घर में शादी की तैयारी चल रही थी। संतोष गुप्ता पुत्रियों के लिए आभूषण खरीदे थे तथा बक्से में सात लाख 50 हजार रुपये रखे थे जिसे चोरों ने चुरा लिया। इस घटना के बाद पूरा परिवार दहशत में है। थानाध्यक्ष पंकज कुमार पासवान ने बताया कि घटना की छानबीन की जा रही है। शीघ्र ही मामले का उद्भेदन कर लिया जाएगा।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026