हुसैनगंज: मारपीट व चाकूबाजी का आधा दर्जन पर प्राथमिकी दर्ज

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के तेतरिया गाँव में करकटनूमा मकान में तोड़ फोड़, लूटपाट, मारपीट व चाकू बाजी को लेकर पुलिस प्राथमिकी दर्ज की है. प्राप्त जानकारी के अनुसार तेतरिया निवासी शेख नैमुल्लाह का पुत्र नौशाद ने स्थानीय थाना में आवेदन देते हुए कहा है कि हमारे करकटनूमा बथान में बने घर को गांव के लगभग आधा दर्जन लोगों द्वारा रात्रि में तोडफ़ोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया गया. जब उन लोगों को ऐसा नहीं करने के लिए रोका गया तो वे लोग गाली गलौज करते हुए लाठी डंडे से मारपीट किये.

शाहिद ने मेरे पुत्र सरफराज को जान से मारने की नीयत से उस पर चाकू से हमला कर दिया. जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया. वहीं सभी हमलावर मेरे घर में घुस कर 50 हजार रुपये, सोने के गहने चुरा लिया तथा मेरे पुत्र के गले से सोने की चेन छीन लिए. इस घटना को लेकर थाना में आवेदन देते हुए शेख मसलहुद्दीन, शेख गयासुद्दीन, नसरुद्दीन, शाहिद, शाहिल, राशिद व रेहान को आरोपित किया गया है.इस संदर्भ में थानाध्यक्ष विजय यादव ने बताया कि आवेदन के आधार पर जांच पड़ताल किया जा रहा है. आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026