हत्यारोपी के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार
परवेज अख्तर/सिवान: जिले के सिसवन थाना की पुलिस ने कोर्ट से निर्गत आदेश पर कार्रवाई करते हुए शनिवार को थाना क्षेत्र के ग्यासपुर गांव में हत्या मामले में फरार चल रहे स्थानीय निवासी गरीब खान के पुत्र शाहरुख खान के घर पर इश्तेहार चिपकाया .थानाध्यक्ष कैप्टन शहनवाज ने बताया कि सीवान न्यायालय से निर्गत आदेश पर इश्तेहार को आरोपित के घर के दरवाजे पर चिपकाया गया.उन्होंने बताया कि 2 फरवरी 2023 को ग्यासपुर गांव निवासी जिम संचालक मोहम्मद इजहार कि गोली मारकर घायल कर दिया गया था, जिसका इलाज के दौरान मौत हो गई थी.
मामले में सिसवन थाना में कांड संख्या 32/23 दर्ज़ है.जिसमें चार लोगों को नामजद किया गया था.जिसमें तीन आरोपी न्यायालय में समर्पण कर चुके हैं, लेकिन आरोपी शाहरुख इस घटना के बाद से ही फरार चल रहा है.बताया की उक्त आरोपी यदि कुछ दिनों में थाना या न्यायालय में आत्मसमर्पण नहीं करता है तो कोर्ट के आदेश पर उनके घर की कुर्की की कार्रवाई की जाएगी.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…