परवेज अख्तर/सिवान: हुसैनगंज जुड़कन में रविवार को दो पक्षों के बीच जमीनी विवाद को लेकर मारपीट हो गई. जिसमें दोनों पक्षों से तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. दोनों पक्षों ने स्थानीय थाने में आवेदन देते हुए एक दूसरे पर मारपीट करने का आरोप लगाया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों पक्षों से चार महिला सहित 17 लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई है. एक पक्ष से 11 लोग हैं.
जिनमें संग्राम यादव, चंद्रमा यादव, रामप्रवेश यादव, शशिकांत यादव, मणिकांत यादव, राजेश यादव, प्रवीण यादव, अर्जुन यादव, मुन्नी देवी, रिंकी कुमारी व श्वेता कुमारी है. वहीं दूसरे पक्ष से छह लोग हैं. जिनमें दिलीप यादव, कौशल यादव, संतोष यादव, प्रदीप यादव, आदित्य कुमार उर्फ हैप्पी एवं सुमन देवी है. मारपीट में तीन आरोपी संतोष यादव, रामप्रवेश यादव एवं राजेश यादव को पुलिस ने गिरफ़्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…