बसंतपुर में अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से 3 वर्षीय मासूम बच्चा की दर्दनाक मौत

परवेज अख्तर/सिवान:
सिवान बसंतपुर मुख्य मार्ग के शहरकोला बाजार के नजदीक सिवान के तरफ से बसंतपुर की ओर जा रही एक अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से एक 3 वर्षीय मासूम बच्चा की दर्दनाक मौत हो गई।घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के मुताबिक बसंतपुर थाना क्षेत्र के हुस्सेपुर नंद  गांव निवासी भीम मांझी जो अपने 3 वर्षीय मासूम बच्चा को साइकिल पर बैठाकर शहरकोला बाजार जा रहे थे कि इसी बीच शहर कोला बाजार के नजदीक सिवान के तरफ से तेज रफ्तार में बसंतपुर की ओर जा रही एक अनियंत्रित ट्रक ने ठोकर मार दी। जिससे भीम मांझी का 3 वर्षीय मासूम बच्चा सत्यम कुमार जो गंभीर रूप से घायल हो गया।

आनन-फानन में उसके पिता तथा ग्रामीणों ने उसे इलाज के लिए स्थानीय बसंतपुर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां गंभीर स्थिति में चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए सिवान सदर अस्पताल भेज दिया। जहां घायल मासूम बच्चा सत्यम कुमार का इलाज सदर अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर रजनीकांत की देखरेख में शुरू की गई। लेकिन इलाज के पश्चात घायल मासूम बच्चा ने दम तोड़ दिया।वहीं परिजनों ने अपनी इच्छा अनुसार अबोध बच्चा होने के नाते पोस्टमार्टम कराना नहीं चाहते थे। जिस कारण उसका शव सिवान सदर अस्पताल से लेकर चले गए।घटना को अंजाम देने के बाद ट्रक चालक अपनी गाड़ी लेकर फरार बताया जा रहा है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026