परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हुसैनगंज प्रखंड के बड़रम खेल मैदान में बलिदानी संत आत्माराम मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच रविवार को गुलरबग्गा बनाम बड़हरिया टीम के बीच खेला गया। इसमें गुलरबग्गा की टीम की छह विकेट से मैच जीत कर ट्राफी पर कब्जा जमा लिया। इसके पूर्व में मैच का उद्घाटन बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सह भाजपा नेता महाचंद्र प्रसाद सिंह और जिला पार्षद अनीता देवी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर तथा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। टास जीतकर गुलरबग्गा की टीम पहले क्षेत्ररक्षण का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करने उतरी बड़हरिया की टीम निर्धारित 19 ओवर में 134 रन बनाकर आल आउट हो गई।
वहीं जवाब में खेलने उतरी गुलरबग्गा की टीम 12.1 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 136 रन बनाकर मैच छह विकेट से जीत ली। मैन आफ द मैच एवं मैन आफ द सीरीज का पुरस्कार गुलरबग्गा टीम के कप्तान मो. कैफ को दिया गया। कमेंटेटर सूर्यकांत पटेल, सुनीत कुमार, अंपायर कृष्णा एवं सौरभ थे। इस दौरान मुख्य अतिथि द्वारा विजेता तथा उपविजेता टीम को ट्राफी प्रदान किया गया तथा अच्छे खेल के लिए खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर पूर्व सांसद ओमप्रकाश यादव, पूर्व एमएलसी मनोज कुमार सिंह, जिला परिषद अध्यक्ष संगीता यादव, डा. सुरेश प्रसाद, डा. शरद चौधरी, बीडीओ राकेश कुमार चौबे समेत काफी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित थे।
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…
सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…
पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…
परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…