परवेज अख्तर/सिवान: जिले के पचरुखी सराय ओपी के बड़कागांव बाजार में रविवार बस पर सवारी बैठाने के विवाद में दो बस चालकों में मारपीट हो गई। इसमें एक बस के चालक व खलासी घायल हो गए। बाद में स्थानीय लोगों की मदद से मामले को शांत कराया जा सका। बताया जाता है कि सिवान में एक बस संचालक द्वारा बस में बिना नंबर के ही कुछ सवारी बैठका कर पटना भागने लगे। इस दौरान उस बस में 20 लोग सवार थे।
इसका देखते अगला नंबर में बस खड़ी पर सवारी बैठा रहे बस संचालकों ने नाराजगी व्यक्त की तथा बस व अय वाहन से उसका पीछा कर बड़कागांव के पास घेर लिया। इस दौरान दोनों बस के चालक, खलासी एवं कंडक्टर आपस में भीड़ गए। इसे देख काफी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए तथा दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया। मारपीट में एक बस के चालक सोनहो निवासी आलम अंसारी तथा खलासी संतोष कुमार खलासी घायल हो गए हैं। दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। समाचार प्रेषण तक घटना की जानकारी पुलिस को नहीं थी।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…