परवेज अख्तर/सिवान: जिले केहुसैनगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित जामा मस्जिद एवं फाजिलपुर स्थित एकरा मस्जिद में शनिवार को 27 वीं रमजान की रात्रि तरावीह की नमाज के बाद हाफिजों को सम्मानित किया गया। जानकारी के अनुसार जामा मस्जिद के हाफिज सैयद एहतेशाम एवं एकरा मस्जिद के हाफिज तौसीफ रजा को खात्मे तरावीह के बाद सम्मानित किया गया। ज्ञात हो कि रमजान के महीने की शुरुआत में चांद नजर आते ही संध्या से तरावीह की नमाज पढ़ी जाती है, यह सभी मस्जिदों में मुस्लिम समुदाय के लोग नमाज अदा करने जाते हैं। इस नमाज के दौरान रमजान महीने में पूरी कुरआन पढ़ी जाती है जिसे तरावीह कहा जाता है। इसके लिए क़ुरान का हिफ्ज किए हुए हाफिज व्यक्ति ही तरावीह की नमाज पढ़ाते हैं।
प्रतिदिन 20 रकात तरावीह की नमाज पढ़ाई जाती है तथा हर दो रकात नमाज के बाद सलाम फेरा जाता है। इस तरह 27 वीं रमजान को तरावीह मुकम्मल हो जाती है। तरावीह की नमाज में कुरान मुकम्मल होने की खुशी में प्रत्येक साल की तरह इस साल भी मस्जिद में एक कार्यक्रम आयोजित कर तरावीह पढ़ाने वाले हाफिज को सम्मानित किया गया। इस दौरान मस्जिद नमाजियों से भीड़ देखी गई। तरावीह में पूरी कुरआन पढ़ लेने वालों के चेहरे पर खास चमक थी।
तरावीह की नमाज के बाद मौके पर उपस्थित मस्जिद के सचिव इमाम ने हाफिज को फूल माला के साथ सम्मानित किया। साथ ही मस्जिद के इमाम और मोअज्जिन को भी मस्जिद की इंतजामिया कमेटी ने सम्मानित किया। हाफिज ने बताया कि इस बाकी रमजान में सुरह तरावीह की नमाज ही अदा की जाएगी। इस अवसर पर खुर्शीद आलम, फहीम अहमद, साजिद अहमद, एमडी मुस्लिम, मोहम्मद अल्लाउद्दीन एवं शाहिद अली सहित काफी संख्या में रोजेदार उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…