परवेज अख्तर/सिवान: जिले के महाराजगंज प्रखंड कार्यालय सभागार में रविवार को एसडीओ अनिल कुमार की अध्यक्षता में सेक्टर पदाधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में लोकसभा चुनाव से संंबंधित कई दिशा निर्देश दिए गए। एसडीओ ने कहा कि जिन- जिन सेक्टर में गड़बड़ी पाई जाएगी संबंधित सेक्टर पदाधिकारी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी सेक्टर अपने- अपने क्षेत्र में चुनाव आयोग का जो दिशा-निर्देश है उसका पालन हो रहा है कि नहीं इसका विशेष ध्यान दें। साथ ही किसी प्रकार की चुनाव से संबंधित शिकायत मिलती है तो उस पर तुरंत कार्रवाई करें।
एसडीओ ने कहा कि मतदान केंद्र पर मतदाताओं को कोई परेशानी न हो इसका विशेष ध्यान देना है। साथ ही 85 आयु से अधिक के मतदाताओं की सूची तैयार कर कार्यालय को अवगत करा लें। बैठक में बीडीओ डा. रवि रंजन, सीडीपीओ कलावती देवी, सेक्टर पदाधिकारी राकेश कुमार अकेला, सुभाष कुमार सिंह, गुड्डू श्रीवास्तव, डा. रामपति साह आदि उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…