परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हुसैनगंज प्रखंड क्षेत्र के पांच पंचायत अंतर्गत सिधवल, जुड़कन, हथौड़ा, छपियां एवं नगर पंचायत गोपालपुर में सोमवार को प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी मनोज कुमार, स्वास्थ्य प्रबंधक एएरारुल हक की देखरेख में आयुष्मान भव स्वास्थ्य मेला का आयोजन कर 543 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।
प्रभारी चिकित्सक ने बताया कि सभी पांचों हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर कर्मियों को लगाया गया है। इसमें शुगर, हेमोग्लोबिन, बीपी, वजन सहित अन्य आवश्यक जांचकर दवा उपलब्ध कराया गया। इस अवसर पर डा. एच रहमान, डा. मो. इजराइल, डा. अशफाक, डा. करुणानिधि, सीएचओ लक्ष्मी, रुपाली, अंजू, कालिंदी एवं विमला कुमारी आदि उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…