महाराजगंज: आयुष हत्याकांड में भाई के आवेदन पर पांच नामजद

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र के पुरानी बाजार निवासी धनंजय कुमार गुप्ता के पुत्र आयुष कुमार गुप्ता की हत्या के मामले में भाई प्रत्युष कुमार ने थाना में आवेदन पांच लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी कराई है। इस मामले में नया बाजार निवासी सिद्धार्थ कुमार, मन्नु कुमार, पुरानी बाजार नखास चौक निवासी मोहित कुमार, हल्दीहट्टा निवासी रिक्की कुमार और पुरानी मठ निवासी विकास कुमार पर पूर्व के विवाद में घातक हथियार से मारकर हत्या कर शव को छुपाने के उद्देश्य से पुरानी मठ के समीप झाड़ी में फेंक देने का आरोप लगाया है।

इस संबंध में थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिकी कर आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। ज्ञात हो कि पुरानी बाजार निवासी आयुष कुमार 17 सितंबर से घर से लापता हो गया था। उसकी खोजबीन परिवार के सदस्य कर रहे थे, लेकिन उसका कहीं कहीं कुछ पता नहीं चल सका। 22 सितंबर को बोर्ड मिडिल स्कूल के समीप झाड़ी में किसी व्यक्ति ने उसका शव देखा और घटना की सूचना स्वजन तथा थाना को दी। सूचना मिलते ही आयुष के स्वजन घटनास्थल पर पहुंच पैंट व चप्पल से शव की पहचान की।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026