हुसैनगंज: नोटों से भरा एटीएम चोरी मामले में 18 दिन बाद भी मामले का उद्भेदन नही

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के टेढ़ीघाट बाजार के हाजी अरशद कांप्लेक्स स्थित एसबीआइ के एटीएम को अज्ञात चोरों ने 11 मार्च की देर रात छेनी, हथौड़ी एवं अन्य औजारों के सहयोग से जमीन के अंदर से उखाड़ ले गए थे। घटना के 18 दिन बीतने के बावजूद भी पुलिस अब तक मामले का उद्भेदन करने में असफल रही है। इस संंबंध में थानाध्यक्ष विजय कुमार यादव ने बताया कि वरीय अधिकारियों एवं एक्सपर्ट के सहयोग से लगातार सीसी फुटेज खंगालने पर एक पिकअप वैन घटनास्थल से कुछ दूरी पर खड़ी दिखाई दे रही है। जिसपर चार से पांच व्यक्ति भी दिखाई दे रहे हैं। किंतु रात्रि होने के कारण गाड़ी का नंबर और वैन पर सवार व्यक्तियों का चेहरा स्पष्ट दिखाई नहीं दे रहा है। घटना के उद्भेदन के लिए वरीय पदाधिकारी एवं एक्सपर्ट से सहयोग लिया जा रहा है।

साथ ही कुछ संभावित ठिकानों पर छापेमारी भी की जा रही है। ज्ञात हो कि टेढ़ीघाट बाजार के हाजी अरशद कांप्लेक्स स्थित एसबीआइ के एटीएम को 11 मार्च की रात अज्ञात चोरों ने छेनी, हथौड़ी एवं अन्य औजारों के सहयोग से जमीन के अंदर से उखाड़ ले गए थे। 12 मार्च की सुबह जब ग्रामीणों की नजर गायब एटीएम पर पड़ी तो इसकी सूचना थाने को दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच घटना की जानकारी ली तथा इसकी सूचना संबंधित वरीय पदाधिकारी को दिया। सूचना पर पहुंचे हिताची पेमेंट सर्विस प्रा. लि. के कर्मी रिविलगंज निवासी शिवशांत सिंह ने जांच पड़ताल की थी। इसके बाद दिल्ली साकेत कोर्ट के अधिवक्ता एवं कंपनी के लीगल एडवाइजर अमित तंवर ने अपने सहयोगी अधिवक्ता संजय कुमार सिंह के साथ पहुंच अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्राथमिकी कराई थी। इसमें एटीएम में 28.2 लाख नकद समेत एटीएम मशीन चोरी करने का आरोप लगाया था।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026