सिसवन: बाइक छीन भाग रहे दो बदमाशों को ग्रामीणों ने पकड़ पिटाई कर पुलिस को सौंपा

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के सिसवन थाना क्षेत्र के रामगढ़ गांव के समीप हथियार का भय दिखा बाइक लूटकर भाग रहे दो बदमाशों को ग्रामीणों ने पीछा कर पकड़ लिया तथा उसकी पिटाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया। पकड़े गए बदमाशों की पहचान सिसवा कला निवासी गोलू सिंह और सारण के रसूलपुर थाना क्षेत्र के जमनपुरा निवासी कृष्णा सिंह के रूप में की गई हैं। घटना के संबंध में बताया जाता है कि सिसवन थाना क्षेत्र के किशुनबारी निवासी मैनेजर यादव चैनपुर बाजार में एक निजी विद्यालय का संचालन करते हैं। वे रविवार की सुबह किसी काम से अपनी बाइक से नंदा मुड़ा गए थे। उसके बाद वे नंदामुड़ा-किशुनबारी पथ होते ही हुए अपने विद्यालय जा रहे थे तभी किशुनबारी गांव के समीप पहले से घात जाकर लगाकर बैठे दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने उन्हें रोककर बाइक छीनने का प्रयास करने लगे।

मैनेजर यादव द्वारा विरोध करने पर बदमाशों ने पिस्तौल का भय दिखा बाइक लेकर चैनपुर की ओर भागने लगे। इसके बाद मैनेजर यादव ने घटना की सूचना करीबी व लोगों को दी। घटना की जानकारी होते ही ग्रामीण बदमाशों का पीछा करने लगे। ग्रामीणों ने चारो ओर से बदमाशों की घेराबंदी कर दी रामगढ़ गांव के समीप ग्रामीणों ने दो बदमाशों को पकड़ लिया जबकि दो बदमाश भागने में सफल रहे। ग्रामीणों ने पकड़े गए दोनों बदमाशों की पिटाई करने के बाद चैनपुर ओपी पुलिस को बुलाकर सौंप दिया। समाचार प्रेषण तक पुलिस दोनों बदमाशों से पूछताछ कर रही थी। ओपी प्रभारी अभिनंदन कुमार ने बताया कि गिरफ्तार दोनों बदमाशों से पूछताछ की जा रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026