परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के टेढ़ीघाट बाजार हाजी अरशद कांप्लेक्स स्थित एसबीआइ के एटीएम को अज्ञात चोरों ने 11 मार्च की देर रात छेनी, हथौड़ी एवं अन्य औजारों के सहयोग से जमीन के अंदर से उखाड़कर भागने में सफल रहे थे। 12 मार्च को जब ग्रामीणों की नजर पड़ी तो इसकी सूचना थाना को दी। घटना की जानकारी मिलने पर थाने की पुलिस पहुंच मामले की छानबीन की और इसकी सूचना संबंधित कर्मियों को दी।
इस मामले में दिल्ली साकेत कोर्ट के अधिवक्ता एवं कंपनी के लीगल एडवाइजर अमित तंवर ने अपने सहयोगी अधिवक्ता संजय कुमार सिंह से अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी कराई थी। उसने आरोप लगाया था कि एटीएम में 28 लाख दो हजार रुपये नकद थे। इसे चोरों ने रुपये समेत एटीएम उखाड़ ले गए। घटना के चार माह बाद भी पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…