दारौंदा: महिला मतदाताओं की संख्या बढ़ाने का प्रयास करें बीएलओ

परवेज अख्तर/सिवान: दारौंदा विधानसभा क्षेत्र के मतदाता सूची में लिंगानुपात बढ़ाने के लिए बीएलओ को घर- घर जाकर खासकर नए महिला मतदाता को फार्म भरने का निर्देश बीडीओ द्वारा दिया गया है।। बीएलओ मिथिलेश तिवारी ने बताया कि लिंगानुपात में महिला की संख्या को बढ़ाने हेतु प्रपत्र छह भरने हेतु अत्यधिक प्रयास किए जाने का निर्देश दिया गया है। इस संबंध में बीडीओ सूर्य प्रताप सिंह सेंगर ने बताया कि 100 से अधिक आयु के मतदाता का वास्तविक सत्यापन कर उपर्युक्त प्रपत्र को भरना है। मृत मतदाताओं को एप के माध्यम से प्रपत्र सात भरते हुए उसकी सूची बनाकर प्रखंड निर्वाचन कार्यालय, दारौंदा में उपलब्ध कराना होगा।

सभी बीएलओ इन सभी बिंदुओं की दैनिक प्रतिवेदन अपराह्न चार बजे तक बीएलओ ग्रुप में भेजना सुनिश्चित करेंगें। विदित हो कि राज्य निर्वाचन आयोग के संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने मतदाता सूची में लिंगानुपात सुधार का निर्देश दिया है। इसके आलाेक में जिला निर्वाचन अधिकारी सह डीएम ने सभी विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचक पदाधिकारियों काे अपने क्षेत्र में महिला मतदाताओं की संख्या बढ़ाने के लिए घर-घर जाकर महिला मतदाता को बढ़ाने का निर्देश दिया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026