हुसैनगंज: नोटों से भरा एटीएम चोरी मामले में डेढ़ महीने बाद भी उद्भेदन नहीं

✍️परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के टेढ़ीघाट बाजार हाजी अरशद कांप्लेक्स स्थित एसबीआइ के एटीएम को 11 मार्च की रात चोरों ने रुपये समेत चोरी कर ली थी। घटना के डेढ़ महीना बीतने के बावजूद भी मामले का उद्भेदन करने में पुलिस विफल है। बताया जाता है कि टेढ़ीघाट बाजार हाजी अरशद कांप्लेक्स स्थित एसबीआइ के एटीएम को चोरों द्वारा 11 मार्च की रात चोरों ने छेनी, हथौड़ी समेत अन्य औजार उखाड़ कर चोरी कर ली गई थी। घटना की जानकारी 12 मार्च की सुबह हुई जब ग्रामीण टहलने के लिए घर से बाहर निकले थे। ग्रामीणों ने घटना की सूचना थाने को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच घटना की जानकारी ली तथा इसकी सूचना संंबंधित विभाग को दी।

सूचना मिलते ही हिताची पेमेंट सर्विस प्रा. लि. के कर्मी रिविलगंज निवासी शिवशांत सिंह ने आकर जांच पड़ताल की। इसके बाद दिल्ली साकेत कोर्ट के अधिवक्ता एवं कंपनी के लीगल एडवाइजर अमित तंवर ने अपने सहयोगी अधिवक्ता संजय कुमार सिंह से अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्राथमिकी कराई। उसने आरोप लगाया है कि एटीएम में 28 लाख दो हजार रुपये थे, जिसे चोर उखाड़कर भागने में सफल रहे थे। घटना के डेढ़ महीने बीत जाने के बाद भी पुलिस इस मामले का उद्भेदन करने में विफल रही है। थानाध्यक्ष विजय कुमार यादव ने बताया कि घटना के उद्भेदन के लिए एटीएम में पैसे डालने वाले सभी कर्मियों का डिटेल्स मांगा गया है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026