✍️परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया प्रखंड मुख्यालय स्थित बीआरसी में रविवार को डा. भीमराव आंबेडकर की जयंती मनाई गई। इस मौके पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उनके पदचिह्नों पर चलने का संकल्प लिया गया। इस मौके पर बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों की खूब वाहवाही लूटी। इस पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान बाबा साहब की जीवनी पर चर्चा की गई तथा उन्हें गरीबों का मसीहा बताया गया।
अपनी अध्यक्षीय संबोधन में अध्यक्ष चंद्रशेखर राम ने कहा कि बाबा साहेब ने सबको समानता का अधिकार दिए और गरीबों को शिक्षा का सबसे प्रथम अस्त्र बताया। उन्होंने कहा कि शिक्षा ग्रहण करो तभी तुम्हारे साथ साथ देश का भी विकास संभव है। मंच संचालन संदीप कुमार ने किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री इंद्रदेव प्रसाद, जिप अध्यक्ष संगीता यादव, अधिवक्ता गणेश राम, जीवनारायण यादव, प्रखंड प्रमुख रहीमा खातून, पूर्व पार्षद प्रतिनिधि रहीमुद्दीन खान आदि उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…