हुसैनगंज: सम्मेलन में माले ने किसानों के अधिकार पर की चर्चा

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हुसैनगंज प्रखंड के माहपुर स्थित पैक्स हाल में गुरुवार को अखिल भारतीय किसान महासभा का दूसरा प्रखंड सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन का संचालन तीन सदस्यीय अध्यक्ष मंडल ने किया। सम्मेलन के मुख्य अतिथि व किसान महासभा केंद्रीय कमेटी सदस्य सह जिला सचिव जयनाथ यादव ने हुए कहा कि आज किसानों की खेती कभी बाढ़ से कभी सुखाड़ से बर्बाद हो रही है और केंद्र में मोदी सरकार किसानों की आय को दोगुना करने की बड़ी- बड़ी बात करती है लेकिन जमीन पर व्यवहार में खेती घाटे का सौदा बनती जा रही है।

आज किसान एमएसपी के लिए कानून बनाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं तो सरकार कानून नहीं बना रही है। जिस तरह किसानों ने लड़कर तीन कृषि कानून को वापस करा दिया उसी तरह किसान एमएसपी को बनाने के लिए बाध्य कर देंगे। उन्होंने कहा कि सभी खेतों तक पानी नहीं पहुंचा तो आंदोलन तेज किया जाएगा। सम्मेलन के पर्यवेक्षक किसान महासभा के जिलाध्यक्ष शीतल पासवान के नेतृत्व में 21 सदस्यीय प्रखंड कमेटी का चुनाव किया गया। इसमें अध्यक्ष के रूप में लालचंद राम तथा सचिव के पद परशुराम सिंह का चयन किया गया। इस मौके पर काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026