परवेज अख्तर/सिवान: दो संगे भाइयों के विवाद में बड़े भाई के साले ने छोटे भाई को चाकू मारकर जख्मी कर दिया। घटना में घायल की प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति बताकर सिवान रेफर अस्पताल में कर दिया गया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि गुरुवार को शेरही में दो भाइयों में किसी बात को लेकर कहासुनी के बाद मामला हाथापाई और मारपीट में तब्दील हो गया। इतने में बड़े भाई के साले ने छोटे भाई को पेट मे चाकू घोंप दिया। घटना में घायल की पहचान दारौंदा थाना क्षेत्र के शेरही गांव निवासी दुर्बल साह का 26 वर्षीय पुत्र सतीश साह के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि घर में बंटवारे के हिस्से को लेकर दुर्बल साह के दो पुत्र बड़ा पुत्र विजेंद्र साह तथा छोटा पुत्र सतीश साह के परिवार के महिलाओं के बीच कहासुनी हो रही थी। कहासुनी होते हुए दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गई। इतने में बड़े भाई विजेंद्र साह के साले ने अपने छोटे जीजा सतीश साह को चाकू घोंपकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। घटना के बाद पीड़ित को परिजनों द्वारा आनन-फानन में उठाकर प्राथमिक उपचार के लिए दारौंदा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जिसके बाद चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद युवक की स्थिति गंभीर बताते हुए सिवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…