हुसैनगंज: खरीफ महाअभियान में जैविक खेती की दी गई जानकारी

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हुसैनगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित ई-किसान भवन सभागार में बुधवार को खरीफ महोत्सव कार्यशाला सह प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन प्रखंड प्रमुख आसिया खातून ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश कुमार चौबे, प्रखंड आत्मा अध्यक्ष शंभूनाथ सिंह, प्रमुख प्रतिनिधि रिजवान अहमद, प्रखंड तकनीकी प्रबंधक, कृषि समन्वयक राजीव रंजन, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी, प्रखंड उद्यान पदाधिकारी आदि कृषि संबंधित जानकारी दी। किसानों को खरीफ फसल की खेती करने संबंधित जानकारी दी गई। इस दौरान किसानों को समय से बीज का उठाव कर फसल लगाने व जैविक खेती पर जोर दिया गया। साथ ही आत्मा योजना अंतर्गत विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई।

उपस्थित किसानों को खरीफ फसल की खेती, उनकी सुरक्षा एवं रख-खाव व प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के बारे में जानकारी दी गई। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत जिन कृषकों द्वारा अभी तक ई केवाईसी का कार्य नहीं कराया है उन्हें जल्द से जल्द केवाईसी करा लेने की सलाह दी गई। साथ ही साथ जिन किसानों का एनपीसीआई लंबित है उन्हें अपने संबंधित बैंक से एनपीसीआइ लिंक कराने अथवा डाकघर में खाता खुलवाने को कहा गया। इस मौके पर कन्हैया कुमार, राजेश कुमार, अरविंद कुमार कुशवाहा, मृत्युंजय तिवारी, धनंजय सिंह, रमेश कुमार, हरेंद्र कुमार समेत काफी संख्या में किसान उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026