हसनपुरा: ट्रैक्टर और स्कॉर्पियो के बीच हुई टक्कर, महिला सहित कुल 11 घायल

✍️परवेज अख्तर/सिवान: जिले के एमएच नगर थाना के भीखपुर भगवानपुर निवासी धर्मेंद्र सिंह सहित अन्य 11 लोगों की गोपालगंज के उचकागांव थाना क्षेत्र के वृंदावन गांव के पास ट्रैक्टर और स्कॉर्पियो में जोरदार टक्कर हो गई। इस टक्कर में स्कार्पियो में सवार महिला बच्चे समेत 11 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। जहां स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से सभी घायलों को तत्काल इलाज के लिए गोपालगंज के सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में इलाज हो रहा है।

घायलों में धर्मेद्र सिंह व उनकी पत्नी अनीता देवी पुत्र प्रतीक कुमार, पुत्री ज्योति कुमारी, करीना कुमारी, कृष्णी कुमारी के अलावा विश्वनाथ सिंह व उनकी पत्नी उर्मिला देवी, पुत्री रिंकू कुमारी, पुत्र राजेश कुमार, चंद्रिका यादव के पुत्र वीरेंद्र कुमार, जितेंद्र कुमार के पुत्र बिट्टू कुमार शामिल है।

जहां तीन की स्थिति गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने गोरखपुर रेफर कर दिया। घटना के बारे में बताया जा रहा है कि भीखपुर भगवानपुर गांव निवासी धर्मेंद्र सिंह का पूरा परिवार एक ही स्कॉर्पियो पर सवार होकर अपने गांव से थावे स्थिति दुर्गा मंदिर पूजा अर्चना करने जा रहे थे।

तभी उक्त गांव के पास अचानक तेज रफ्तार एक ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर स्कॉर्पियो में जोरदार धक्का मार दिया। जिससे स्कॉर्पियो में सवार करीब 11 लोग बुरी तरह जख्मी हो गए। इस बीच स्कॉर्पियो का गेट लॉक हो जाने के कारण सभी लोग उसी में ही दबे रहे। जहां लोगों ने दरवाजा खोल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024