परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र विभिन्न गांवों से हत्या, लूटकांड और शराब धंधे में संलिप्त तीन आरोपितों को स्थानीय पुलिस ने गुप्त सूचना पर गुरुवार की रात उनके घरों में छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष रामबालक यादव ने बताया कि कांड संख्या 10/22 के आरोपित छाता निवासी आसिफ अरंडा सीएसपी संचालक इरशाद खान के कर्मियों से हथियार के बल पर एक लाख 23 हजार रुपये लूट मामले का आरोपित है। वहीं हथौड़ा निवासी लालबहादुर राम कांड सं. 162/22 हत्या मामले में आरोपित है।
जानकारी के अनुसार लालबहादुर राम पर अपने स्वजनों संग पड़ोसी वृद्ध गोपाल राम के सिर पर कुदाल से हमला कर दिया था, जिसकी एक सप्ताह बाद इलाज के दौरान मौत हो गई थी। इस मामले में गाेपाल राम के स्वजन के बयान पर प्राथमिकी कराई गई थी। वहीं तीसरा आरोपित शराब धंधे में फरार चल रहे हबीबनगर निवासी शैलेश कुमार यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया।
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…
सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…
पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…
परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…