हुसैनगंज: श्री शिव पार्वती गणेश महायज्ञ को लेकर निकली कलश यात्रा

रथ, हाथी, घोड़ा एवं गाजे बाजे के साथ धूमधाम से निकाली गई कलश यात्रा

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हुसैनगंज प्रखंड के सिंगारपट्टी मठिया नाथ धाम में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ श्री शिव पार्वती गणेश महायज्ञ का आयोजन किया गया है. महायज्ञ को लेकर गुरुवार को नाथ धाम मठिया यज्ञशाला से वैदिक मंत्रोच्चारण व पूजा अर्चना के बाद दहा नदी से जल भरकर रथ, हाथी, घोड़े, ऊंट, भांगड़ा व गाजे बाजे के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई. हजारों की संख्या में स्त्री, कन्या, युवा व पुरुष अपने सिर पर कलश लिए शोभा यात्रा में शामिल हुए. शोभा यात्रा के दौरान रास्ते में ग्रामीणों द्वारा दर्जनों स्थान पर श्रद्धालुओं की सेवा में पानी, शर्बत व मिठाई की व्यवस्था की गई थी. यह शोभा यात्रा नाथपुर, शहबाजपुर, बैकुंठपुर, गड़ार, हुसैनगंज व सरेयां, बल्ली हतवा होते हुए पुनः सिंगारपट्टी नाथ धाम मठिया यज्ञस्थल पर वापस पहुंची.

नौ दिनों तक होने वाले महायज्ञ की पूर्णाहुति 8 मार्च को की जायेगी.यज्ञाध्यक्ष एवं मठिया के महंत निजानंद गिरी एवं यज्ञाचार्य पंडित मनीष तिवारी ने बताया कि गुरुवार को वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ महायज्ञ का शुभारंभ हो गयी है. इस अवसर पर मथुरा से रामलीला, रासलीला की मंडली अपनी प्रस्तुति दिन व रात में करेंगे. जो रात में रामलीला और दिन में रासलीला कर भगवान राम व श्री कृष्ण चरित्र चित्रण कर लोगों का मनोरंजन करेंगे. दूर दराज से आने वाले भक्तगणों को ठहरने और 24 घंटे की भंडारे की व्यवस्था की गई है. पूजा अर्चना व मंत्रोच्चारण के लिए गोविंदा पांडे, अमृत तिवारी, अनुराग शास्त्री, अरविंद चौबे, संदीप पांडेय व प्रकाश तिवारी रहेंगे. इस अवसर पर यजमान संजय चौहान व एवं उनकी धर्मपत्नी गीता देवी, सक्रिय सहयोगी मंटू साह, जिला पार्षद अमृता देवी, हरिलाल गुप्ता, ब्यास कुशवाहा, सुनील, संदीप, सुलागन, सत्येंद्र साह, संदीप यादव, सुधाकर सिंह सहित हज़ारो भक्त उपस्थित रहे.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026