सिवान: सेराज हत्याकांड मामले में चार नामजद

परवेज अख्तर/सिवान: नगर थाना क्षेत्र के नवलपुर ईदगाह में मंगलवार की देर रात भूमि विवाद में बदमाशों ने प्रापर्टी डीलर सह मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के टड़वा गांव निवासी आजाद खान के पुत्र सेराज खान की गोली मारकर हत्या कर दी थी.इस मामले में मृतक के पिता आजाद खान के फर्द बयान पर नगर थाना में चार के खिलाफ प्राथमिकी हुई है. वहीं पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. आजाद खान ने अपने बयान में बताया कि मंगलवार को मैं अपनी शाली साकरून निशा के घर नया किला चौक मस्जिद के पीछे गया हुआ था.

मैं करीब 8:10 बजे अपने लड़के सेराज खान को फोन कर पूछा कि तुम कहां हो. तबतक फोन पर हल्ला गुल्ला एवं गाली गलौज का आवाज सुना.इसी दौरान सेराज ने बताया कि मैं नवलपुर ईदगाह के पीछे आगू छपरा में नवाबुल के बना रहे चारदीवारी के पास हुं. तब मैं उसे देखने के लिए चला गया तो देखा कि वहां पर किसी बात को लेकर नई किला निवासी नवाबुल, सराय निवासी बटला पिन्टू, आजाद बस्ती निवासी नेहाल, आसी नगर निवासी शेखू व मेरा बेटा सेराज खान सब किसी बात को लेेकर जोर-जोर से बातचीत कर रहे थे.

तभी अचानक नवाबुल ने बटला पिन्टू को गाली देते हुए कहा कि गोली मार दी.प्रभारी नगर थाना ध्यक्ष संजीव कुमार सुमन ने बताया कि मृतक के पिता आजाद खान के बयान पर चार नामजद प्राथमिकी हुई है. दो को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. जल्द ही इस कांड में शामिल नामजद को गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया जायेगा.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026