हुसैनगंज: भूस्वामी को मिली जान से मारने की धमकी, चार के विरुद्ध प्राथमिकी

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के छपियां निवासी सैयद अफताब अहमद ने थाने में आवेदन देकर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। दिए गए आवेदन में बताया है कि वह अपने जमीन पर 13 सितंबर को चारदीवारी करा रहा था। इसी बीच गांव की लाडली, शहाबुद्दीन एवं मोहिद्दीन ने फोन कर जान से मारने की धमकी देते हुए कहा कि घेराबंदी का काम बंद करवा दो, वरना तुम्हारे परिवार को जान का खतरा है।

इसी बीच उनके परिवार की पिंकी मेरे ऊपर ईंट से तथा मजदूरों पर कुदाल से जानलेवा हमला कर दी। जिसका स्थानीय लोगों ने बचाव किया। थानाध्यक्ष विजय कुमार यादव ने बताया कि चार लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी कर कार्रवाई की जा रही है। वहीं शहाबुद्दीन ने आरोप को निराधार बताया है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026