परवेज अख्तर/सिवान: जामो बाजार थाना क्षेत्र के मांझी-बरौली हाईवे पर स्थित मझवलिया गांव के समीप रविवार को दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में एक चिकित्सक की मौत हो गई। जबकि दूसरा बाइक चालक घायल हो गया। मृतक की पहचान मझवलिया निवासी डा. सुदामा प्रसाद के रूप में हुई है। घटना के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। बताया जाता है कि चिकित्सक डा. सुदामा प्रसाद रविवार को अपनी बाइक से घर मझवलिया लौट रहे थे। तभी गांव में ही मांझी-बरौली मुख्य पथ पर सामने से तेज गति से जा रही तेज रफ्तार बाइक ने अनियंत्रित होकर उनकी बाइक में टक्कर मार दिया। इस घटना में चिकित्सक डा. सुदामा प्रसाद घायल हो गए। स्वजनों व स्थानीय लोगों की मदद से घायल चिकित्सक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। घटना के बाद घटनास्थल पर काफी संख्या में लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई।
ग्रामीणों की भीड से थोड़ी देर के लिए जाम की स्थिति पैदा हो गई। सूचना मिलते ही जामो बाजार थाने की पुलिस मौके पर पहुंची व स्थानीय जनप्रतिनिधियों के सहयोग से लोगों को शांत कराया। इस घटना के बाद मृत चिकित्सक की पत्नी ललिता देवी बार-बार बेसुध हो जा रही थी। वहीं उनके दोनों पुत्र अविनाश व पप्पू का भी रो-रोकर बुरा हाल था। ग्रामीण स्वजनों को ढाढ़स बंधा रहे थे। घटना को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश देखा गया। बताया जाता है कि दूसरा बाइक चालक का इलाज अन्यत्र चल रहा है। पुलिस ने उसकी बाइक को जब्त कर लिया है। इस घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। ग्रामीणों का कहना था कि जामो बाजार थाना क्षेत्र में बाइक व अन्य वाहनों के चालक तेज गति से वाहनों को चलाते हैं। लाइसेंस नहीं होने के बावजूद पुलिस कोई कार्रवाई नही कर मूकदर्शक बनी रहती है। इससे उनके हौसले और बढ़ जाते हैं। समाचार प्रेषण तक शव गांव नहीं पहुंचा था और ना ही प्राथमिकी हुई थी।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…