हुसैनगंज: स्कॉर्पियो की चपेट में आने से अधेड़ की मौत

  • थाना क्षेत्र के हबीबनगर निवासी बताया जाता है मृतक
  • मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर हुआ बुरा हाल

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के हबीबनगर में एक साइकिल चालक की स्कार्पियो से लगी ठोकर से रविवार को मौत हो गयी. प्राप्त जानकारी के अनुसार हबीबनगर निवासी ठग नट का पुत्र फेंकू नट (55) अपने घर से साइकिल से टेढ़ीघाट बाजार जा रहा था. घर से कुछ दूरी पर अपने गांव में ही सड़क किनारे साइकिल खड़ा करके पेशाब करने लगा. उसी दौरान एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो रौंदते हुए फरार हो गया. ठोकर लगने से फेंकू नट गंभीर रूप से घायल हो गया. गंभीर हालत में उसके परिजन और ग्रामीणों ने सदर अस्पताल सीवान भर्ती कराया. इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गयी. मौत की खबर मिलते ही उसके घर में कोहराम मच गया. चारों तरफ से रोने चिल्लाने की आवाज आने लगी. सूचना मिलते ही स्थानीय थाने की पुलिस हबीबनगर जांच पड़ताल के लिए पहुंच कर मृतक के परिजनों से घटना की जानकारी लिया. वहीं सदर अस्पताल से पोस्टमार्टम के बाद रात्रि में शव घर लाया गया. सोमवार को सुबह में अंतिम संस्कार कर दिया गया.

अर्केष्टा चलाता था फेकू

फेंकू नट ऑर्केस्ट्रा चलाता था. उसके अन्य पुत्र भी उसी ऑर्केस्ट्रा में काम करते थे. मृतक 12 पुत्र व पुत्रियों का पिता बताया जाता है. उसके परिजनों ने बताया कि 9 पुत्रियां और 3 पुत्र हैं. अभी दो पुत्री व एक पुत्र अविवाहित है. घटना के संदर्भ में थानाध्यक्ष राम बालक यादव ने बताया कि अभी मृतक के परिजनों से घटना के संबंध में कोई भी आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026