परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दरौंदा थाना क्षेत्र के शेरही गांव के युवक की सड़क दुर्घटना में रविवार की शाम मौत हो गई. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि शेरही गांव निवासी जय किशुन शर्मा के पुत्र सत्यवीर शर्मा (20) छपरा जिले के मशरक में अपने रिश्तेदार के घर जा रहा था. इस दौरान मशरक मलमलिया सीवान शीतलपुर एनएच 227 (ए) पर मशरक थाना क्षेत्र के देवरिया बाजार के समीप बस ने अपाची बाइक सवार युवक को टक्कर मार दिया. जिसके बाद युवक गिर गया. बस चालक ने युवक को कुचलने के बाद भाग निकला.
स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को मशरख सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. जहां पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया. सदर अस्पताल ले जाने के क्रम में युवक ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया. इधर सड़क दुर्घटना में मौत की खबर सुनकर परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है. बताया जाता है कि युवक तीन भाइयों में मझिला था. बड़ा भाई सतीश शर्मा एवं छोटा भाई पवन शर्मा है. सत्यवीर शर्मा की शादी नहीं हुई थी. वही माँ सोना देवी बेटे को याद कर के बार बार मूर्छित हो जा रही है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…