परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के टिकरी बाजार स्थित एक फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी संग गाली गलौज करते हुए रुपये व चेन छीन लेने का मामला प्रकाश में आया है। इस संदर्भ में पीड़ित चनपटिया निवासी सत्य प्रकाश शुक्ला सह इंडस फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी ने गुरुवार को थाने में आवेदन देकर आरोप लगाया है कि रुपयों की वसूली के लिए टिकरी बाजार निवासी नीरज कुमार के घर आया था।
लेनदेन को लेकर कहासुनी हो गई। इसी बीच नाराज नीरज व तीन अन्य लोगों ने दुर्व्यवहार करते हुए मेरे जेब से 3700 रुपये तथा सोने की चेन छीन लिए। थानाध्यक्ष रामबालक यादव ने बताया कि इस संदर्भ में नीरज कुमार सहित तीन अज्ञात पर प्राथमिकी की गई है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…