परवेज अख्तर/सिवान: महाराजगंज अनुमंडल मुख्यालय स्थित बीआरसी के सभागार में गुरुवार को बीईओ शिवशंकर झा ने प्राथमिक एवं मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापकों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बीईओ ने कहा कि सभी को दिक्षा एप लोड कराना जरूरी है। नई शिक्षा नीति के तहत तरंग प्रतियोगिता, चहक का प्रशिक्षण दिया जा चुका है। सभी का अक्षरशः पालन करें। नवाचार गतिविधि पर आधारित विद्यालय में अभिभावक संगोष्ठी का आयोजन करना है।
20 अक्टूबर के पहले विद्यालय की रंग रोगन, साफ-सफाई करा लें। बीईओ ने कहा कि इसमें किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। बैठक में प्रधानाध्यापक अखिलानंद पांडेय, अशोक कुंवर, धर्मेंद्र श्रीवास्तव, विजय कुमार, श्रीराम प्रसाद, अजय कुमार सिंह, नीरज कुमार ओझा, प्रेम कुमार, मधुबाला सिन्हा, चंदा देवी, अनीता कुमारी, माला कुमारी, लेखापाल प्रदीप कुमार आदि उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…