हुसैनगंज: चार बच्चों की मां भतीजे संग गुजरात से फरार

✍️परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की चार बच्चों की मां द्वारा अपने पति के भतीजे संग गुजरात से फरार हो जाने का मामला प्रकाश में आया है। इस संदर्भ में महिला के पति ने मंगलवार को हुसैनगंज थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। उसने आरोप लगाया है कि आठ जून को वे अपनी पत्नी, भतीजा एवं अपने चार बच्चों को लेकर राजकोट गुजरात में कमाने गया था। इसी बीच 17 जून को जब मैं अपनी ड्यूटी पर चला गया तो मेरी पत्नी एक बच्चे को लेकर मेरे भतीजा धनंजय राजभर संग गायब हो गई।

ड्यूटी से आने के बाद काफी खोजबीन के बाद भी उन दोनों का कहीं पता नहीं चल पाया है। मेरी पत्नी गुजरात जाने से पूर्व विभिन्न निजी बैंकों से एक लाख 70 हजार रुपये ऋण ले रखी थी। वह पैसा भी अपने साथ लेकर भाग गई है। जब मैं 25 जून को तीनों बच्चों संग घर आकर सारी बातें युवक के स्वजनों को बताया तो वे मेरे साथ गाली गलौज तथा मारपीट करने लगे। इस मामले में महिला के पति ने भतीजे पर पूरे परिवार के साजिश के तहत पत्नी को भगाने का आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष विजय कुमार यादव ने बताया कि प्राप्त आवेदन के आलोक में आरोपितों के विरुद्ध प्राथमिकी कर कार्रवाई की जाएगी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026