✍️परवेज अख्तर/सिवान: अनुमंडल कार्यालय सभागार में मंगलवार को एसडीओ संजय कुमार ने मोहर्रम काे ले अनुमंडल क्षेत्र के महाराजगंज, दारौंदा, गोरेयाकोठी, बसंतपुर, भगवानपुरहाट, लकड़ी नबीगंज प्रखंड के बीडीओ, सीओ तथा थानाध्यक्षों के साथ बैठक कर कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसडीओ ने कहा कि माेहर्रम पर्व को ले सभी थानों में अखाडे़धारियों के साथ बैठक कर उनके अखाड़े की समय सीमा, रूट की जानकारी ली जाए।
साथ ही सभी अखाडे़धारियों को लाइसेंस लेना जरूरी है। एसडीओ ने कहा कि खासकर शरारती तत्वों पर विशेष नजर रखने की जरूरत है। वहीं एसडीपीओ पोलस्त कुमार ने कहा कि मोहर्रम के मद्देनजर जगह-जगह पुलिस बल तैनात रहेगी। उन्होंने कहा कि शरारती तत्वों पर विशेष नजर है। उन्होंने सभी थानाध्यक्षों से कहा कि अपने-अपने थाना क्षेत्रों में विशेष चौकसी रखें। बैठक में उप निर्वाची पदाधिकारी दिलीप कुमार सिंह, लोक शिकायत पदाधिकारी, सभी प्रखंड के बीडीओ, सीओ, थानाअध्यक्ष उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…