परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हुसैनगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित बाजार में राजस्व अधिकारी रौशन कुमार एवं सब इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह की उपस्थिति में पुलिस बल के साथ बाजार में शुक्रवार को अतिक्रमण हटाने के साथ दुबारा अतिक्रमण नहीं करने की चेतावनी दी गई थी, लेकिन इसका प्रभाव दुकानदारों पर पड़ता दिखाई नहीं दे रहा है। पदाधिकारियों के जाने के बाद कुछ ही देर में दुकानदार ठेला, खोमचा आदि रखकर सड़क का अतिक्रमण कर लिए तथा अपने व्यवसाय में जुट गए।
इस कारण शनिवार को भी बाजार में पूर्ववत स्थिति बनी हुई थी। ज्ञात हो कि प्रतिदिन दुकानदार ठेला, सब्जी और किराना दुकान लगाते हैं। इस कारण राहगीरों से उनकी तू-तू मैं-मैं होती रहती है। इस संबंध में सीओ डा. सुनील कुमार ने बताया कि दुकानदारों को अतिक्रमण हटाते समय चेतावनी भी दी गई थी। आदेश का पालन नहीं करने वाले अतिक्रमणकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…