परवेज अख्तर/सिवान: मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चकरा मोड़ के समीप से पुलिस ने एक बोलेरो से शराब बरामद कर लिया. थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि गश्ती दल को गुप्त सूचना मिली थी कि एक बोलेरो में यूपी से शराब की खेप आ रही है.
जिसके बाद गश्ती दल द्वारा छापेमारी की गयी तो चकरा मोड़ के समीप पुलिस को देख चलती गाड़ी से तीन तस्कर जियांय गांव निवासी रवि यादव, मैरावा थाना क्षेत्र के कबीरपुर निवासी संजय यादव और धनौती ओपी क्षेत्र के सरसा टोला धनौती निवासी कलेंदर साह फरार हो गये और बोलेरो गड्ढे में जाकर पलट गयी.
जिसके बाद पुलिस जांच के दौरान बोलेरो से 55 कार्टून देसी शराब बरामद किया. इधर पुलिस तीनों फरार तस्करों के विरुद्ध प्राथमिक दर्ज कर गिरफ्तारी के लिये छापेमारी कर रही है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…