हुसैनगंज: चोरी की बाइक के साथ एक धराया, जेल

परवेज अख्तर/सिवान: सीवान मुख्य पथ व थाने के हथौड़ा पुल के पास बुधवार को वाहन जांच के दौरान पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया.गिरफ्तार अभियुक्त इसी थाने के हथौड़ा निवासी उजैद सिद्दीकी है. पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया है. पुलिस द्वारा बार बार बाइक की कागजात मांगने के बाद भी बाइक की कागजात उपलब्ध नहीं करायी गयी.

साथ ही उक्त युवक द्वारा पुलिस को कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया.जिससे पुलिस को बाइक चोरी की होने की अंदेशा हुई. पुलिस ने युवक को बाइक सहित थाना लाया गया. जहां चोरी की बाइक होने के मामले में युवक को जेल भेज दिया गया. बताया जा रहा है कि बुधवार को उक्त स्थल पर थाने के सअनि सुरेन्द्र कुमार गहलौत वाहन जांच कर रहे थे. तभी चोरी की बाइक बरामद की गयी. पुलिस ने कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद अभियुक्त को जेल भेज दिया.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026