परवेज अख्तर/सिवान: जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के नगवां गांव वार्ड संख्या पांच में मंगलवार की रात अचानक आग लगने से फूस का घर व किराना दुकान जलकर राख हो गए. घर व दुकान स्व. राजकिशोर प्रसाद की पत्नी फूलझड़ी देवी की बताई जाती है.
आग लगने से घर में रखे बिस्तर, कपड़े, अनाज, किराना दुकान के करीब साठ हजार रुपये की सामग्रियों सहित करीब एक लाख रुपये से अधिक के सामान जल गए हैं. रात में अचानक घर से आग की लपटों को उठते देख आसपास के लोग दौड़ पड़े और काफी मशक्कत कर आग पर काबू पाया. लोग जब तक आग बुझाते तबतक घर व दुकान के सभी सामान जलकर राख हो गए.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…