परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के माहपुर चकहाजी में रविवार को भूमि विवाद में एक पक्ष ने लाठी-डंडे व राड से मारपीट कर एक व्यक्ति को घायल कर दिया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल काे इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी स्थिति गंभीर होने के कारण चिकित्सक द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायल की पहचान आंदर निवासी शाहिद अली रूप में हुई है। सूत्रों के अनुसार शाहिद अली का ननिहाल चकहाजी में हैं तथा वहां जमीन भी खरीदे हैं।
वे शादी संबंधित बात को लेकर चकहाजी में एक व्यक्ति से मिलने गए थे। उस व्यक्ति से मिलने के बाद अपनी खरीदी जमीन देखकर घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में कुछ लोगों ने उन्हें लाठी-डंडे व राड से प्रहार कर घायल कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही स्वजन घटनास्थल पर पहुंचे तथा ग्रामीणों के सहयोग से इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराए जहां चिकित्सक द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। समाचार प्रेषण तक पीड़ित द्वारा थान में आवेदन नहीं दिया गया था। घटना का कारण भूमि विवाद बताया जाता है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…