परवेज अख्तर/सिवान: अनुमंडल मुख्यालय स्थित सिहौता बंगरा उच्च विद्यालय सभागार में रविवार को महाराजगंज जिला बनाओ संघर्ष समिति की बैठक स्वतंत्रता सेनानी मुंशी सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में महाराजगंज को जिला बनाने की मांग के लिए आंदोलन तेज करने का आह्वान किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए मुंशी सिंह ने कहा कि हमलोगों को महाराजगंज को जिला बनाने के लिए आर-पार की लड़ाई लड़नी होगी। उन्होंने कहा कि महाराजगंज जिला बनाने के लिए हमलोगों को अब तक सिर्फ आश्वासन ही मिला है।
उन्होंने कहा कि महाराजगंज को जिला बनाने की मांग को लेकर विधानसभा का घेराव भी करेंगे। मुंशी सिंह ने कहा कि सरकार को आखिर महाराजगंज को जिला बनाने में क्या परेशानी है। महाराजगंज जिला बनता है तो महाराजगंज समेत दारौंदा, गोरेयाकोठी, बसंतपुर, भगवानपुर हाट, लकड़ी नबीगंज के लोगों को काफी सहूलियत होगी। बैठक को संघर्ष समिति के सदस्य कैप्टन बीके सिंह, सुप्रिया कुमारी, रवींद्र सिंह, रमेश उपाध्याय, धीरज कुमार आदि ने संबोधित किया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…