परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के हबीबनगर गांव में बुधवार को बदमाशों ने जिला पार्षदद अमृताा देवी के पति हरिलाल गुप्ता को गोली मारकर घायल कर दिया था जिनका इलाज पटना में एक अस्पताल में चल रहा है। इस घटना के बाद जनप्रतिनिधियों में काफी आक्रोश है। जनप्रतिनिधियों ने प्रशासन से बदमाशों के विरुद्ध कार्रवाई करने तथा जनप्रतिनिधियों समेत उनके स्वजनों की सुरक्षा की गुहार लगाई है। थानाध्यक्ष विजय कुमार यादव ने बताया कि गोलीकांड को लेकर पुलिस लगातार दबिश बना रही है तथा घायल के फर्द बयान हेतु पुलिस टीम को पटना रवाना कर दिया गया है। ज्ञात हो कि घायल हरिलाल गुप्ता वर्ष 2011 से 2016 बीच हबीबनगर पंचायत के सरपंच रह चुके हैं।
इस घटना को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। ज्ञात हो कि विगत एक वर्ष के अंदर जिले में जनप्रतिनिधियों के साथ तीन बड़ी घटनाएं घट चुकी है। इसके पूर्व 30 मार्च 2022 की रात्रि हुसैनगंज प्रखंड के बघौनी पंचायत के मुखिया ज्योति देवी के पति विश्वकर्मा बीन एवं उसके भांजे अमरजीत बीन की हत्या कर दी गई थी। वहीं सात नवंबर को दारौंदा प्रखंड के रुकुंदीपुर पंचायत की मुखिया बबीता देवी के पति प्रदीप तिवारी की हत्या हुई थी। साथ ही 22 जनवरी 2023 को नौतन प्रखंड प्रमुख मीरा देवी के पति राजेश पांडेय के ऊपर जानलेवा हमला हुई थी। आए दिन जनप्रतिनिधियों के स्वजनों पर हमला होने से जनप्रतिनिधि समेत आम लोगों में आक्रोश है।
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…
सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…
पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…
परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…