महाराजगंज: भागवत कथा श्रवण से व्यक्ति का होता है भाग्योदय: प्रियंका शास्त्री

परवेज अख्तर/सिवान: महाराजगंज शहर स्थित नखास चौक के मंदिर के वार्षिकोत्सव पर चल रहे नौ दिवसीय शतचंडी महायज्ञ के दूसरे दिन गुरुवार को भागवत कथा के दौरान वृंदावन से पधारी कथावाचिका प्रियंका शास्त्री ने प्रवचन के दौरान कहा कि भागवत कथा के श्रवण मात्र से व्यक्ति का भाग्योदय होता है। सात्विक रहकर शुद्ध मन से कथा श्रवण करने से व्यक्ति की हर व्यथा मिट जाती है। उन्होंने कहा कि गंगा स्नान से तन का मैल धुलता है जबकि भागवत कथा रूपी गंगा से मन का मैल धूल जाता है। गंगा केवल पृथ्वी लोक को पवित्र करती है लेकिन भागवत तीनों लोकों को पवित्र करता है।

उन्होंने कहा कि हमारे पूर्वज अनपढ़ रहकर भी संस्कारी थे लेकिन आज के युवा पढ़े लिखे होकर भी संस्कारहीन हो गए हैं। शिक्षा संस्कार सिखाती है। शिक्षित व्यक्ति अगर संस्कारी नहीं है तो शिक्षित होने के कोई मायने नहीं हैं। उन्होंने कहा कि बारह आदित्य, आठ वसु, ग्यारह रुद्र, एक इंद्रा, एक प्रजापति व दो अश्वनी कुमार ही 33 कोटि देवी-देवता है। उन्होंने कहा कि जहां सत्य होता है वहां लक्ष्मी होती है। इसलिए हमें अपने सत्य पर अडिग रहना चाहिए। बड़ी देवी पूजन समिति के अध्यक्ष रामबाबू प्रसाद ने बताया कि प्रतिदिन प्रवचन में आरती के बाद प्रसाद वितरण किया जा रहा है। दूसरे दिन सुधीर कुमार ने व्यास पीठ की पूजा आरती कर प्रवचन की शुरुआत कराई।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026