हुसैनगंज: पट्टीदारों पर मारपीट कर आभूषण छीनने का आरोप

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के बड़रम निवासी सरस्वती देवी ने थाने में आवेदन देकर पट्टीदार संतोष कुमार साह, फूलमती देवी सहित सात लोगों पर मारपीट कर आभूषण छीनने का आरोप लगाया है। उसने आवेदन में कहा है कि 18 जून की दोपहर भूमि विवाद को ले मेरे संतोष कुमार साह, चमेली देवी,फूलमती देवी सहित सात लोगो लोगों ने एकजुट होकर लाठी डंडे व अवैध हथियार से लैस होकर मेरे दरवाजे आकर गाली गलौज करने लगे।

डर से छुप गई तो वे सारे लोग मेरे घर का दरवाजा तोड़ घर में घुसकर मुझे तथा मेरी बहू को मारपीट कर घायल कर दिए तथा घर से नकद 50 हजार रुपये तथा डेढ़ लाख के आभूषण लेकर चले गए। साथ ही जाते समय पर जान से मारने की धमकी भी दिए। इस संबंध में थानाध्यक्ष विजय कुमार यादव ने बताया कि प्राथमिकी कर मामले की छानबीन की जा रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026