भगवानपुर हाट: कृषि वैज्ञानिक ने किसानों को खरीफ मौसम की कृषि के लिए दिया परामर्श

परवेज अख्तर/सिवान: भगवानपुर हाट मुख्यालय स्थित कृषि विज्ञान केंद्र की वरिष्ठ वैज्ञानिक सह अध्यक्ष डा. अनुराधा रंजन कुमारी ने किसानों को धान की खेती के प्रति उदास नहीं होने बल्कि उत्साह पूर्वक धान की बोआई करने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि जिले में पर्याप्त मात्रा में वर्षा हुई है। इससे खेतों में नमी हो गई है। किसान धान की बिचड़ा गिराना शुरू कर दिए हैं। निचली एवं मध्यम भूमि में धान की रोपनी की जा सकती है। उन्होंने कहा कि धान रोपनी के समय उर्वरक का प्रयोग 30 किलोग्राम नेत्रजन, 60 किलोग्राम स्फूर तथा 30 किलोग्राम पोटाश के साथ 25 किलोग्राम जिंक सल्फेट या 15 किलोग्राम चिल्ली टेड जिंक प्रति हेक्टेयर उपयोग करना चाहिए। जिनका धान का बिचड़ा का नर्सरी तैयार है वे खेतों में मेड़ बंदी कर पानी को रोकें एवं रोपनी शुरू।

जो किसान बिचड़ा नहीं गिराए हैं वे राजेंद्र नीलम, राजेंद्र भगवती, धनलक्ष्मी प्रभात, राजेंद्र सरस्वती, नरेंद्र-97 बिचड़ा गिराएं। एक हेक्टेयर के लिए 800 से 1000 वर्ग मीटर क्षेत्र में बीज की नर्सरी गिराने से पहले धान को दो ग्राम बाविस्टिन से उपचारित कर बिचड़ा गिराएं। उन्होंने कहा कि ऊंची जमीन पर धान की बोआई नहीं करके अरहर की खेती रेंज बेड प्लांटर से मेड़ पर लगाएं। सोयाबीन एवं मक्का की खेती कर किसान अच्छी उपज ले सकते हैं। अरहर की खेती के लिए एक हेक्टेयर के लिए 18 से 20 किलोग्राम बीज लेना है। बोआई के समय 20 किलोग्राम नत्रजन 40 किग्रा स्फुर 20 किलोग्राम पोटाश एवं 20 किलोग्राम सल्फर का उपयोग करनी चाहिए। अरहर की प्रजाति राजेंद्र अरहर-एक, राजेंद्र अरहर-दो, नरेंद्र अरहर-एक, मालवीय 13, पूसा नौ, बहार अनुशंसित प्रभेद हैं। अरहर की बीज की बोआई के 24 घंटा पूर्व ढाई ग्राम थिरम नामक दवा से प्रति किग्रा बीज को उपचारित करने व बोआइ से पहले रायजोबियम कल्चर से उपचारित करें जिससे बीमारियों का रोकथाम होगा। डा. अनुराधा रंजन ने कहा कि मौसम को ध्यान में रखते हुए किसान मोटा अनाज जैसे मडुआ, सावा, कोदो, कंगनी व खरीफ मक्का की बोआई करें।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026