परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हुसैनगंज थाना परिसर में बुधवार को एसडीओ रामबाबू बैठा, बीडीओ राकेश कुमार चौबे, सीओ सुनील कुमार, राजस्व अधिकारी रौशन कुमार व थानाध्यक्ष विजय कुमार यादव की संयुक्त अध्यक्षता में होली एवं शब- ए- बरात को लेकर शांति समिति की बैठक हुई। बैठक में काफी संख्या में शांति समिति के सदस्य, जनप्रतिनिधि एवं बुद्धिजीवी शामिल थे। बैठक में एसडीओ ने कहा कि शब-ए-बरात सात मार्च एवं होली आठ मार्च को है। इसमें दोनों समुदाय के लोगों को आपसी सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार बनाने की अपील की।
उन्होंने कहा कि इस अवसर पर डीजे, आर्केस्ट्रा, बैंड बाजा के आयोजन पर प्रतिबंध रहेगा। आदेश का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। शरारती तत्वों पर पुलिस की कड़ी नजर रहेगी। इस अवसर पर एसआइ अंजोर अकेला, एएसआइ बीके रंजन, प्रमुख प्रतिनिधि रिजवान अहमद, मुखिया राजीव, संदेश साह, नीतीश कुमार, विजय चौधरी, जुल्फिकार अली भुट्टो, अरमान सिद्दीकी, श्रीराम सिंह, ज़ुबैर अहमद सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…